फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी बस में टैंकर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 16 Oct 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : केएमपी पर खड़ी बस से टकराया केमिकल से भरा टैंकर।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी के पास श्रद्धालुओं की खड़ी एक बस में केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके करनाल लौट रहे थे। ड्राइवर ने लघुशंका के लिए केएमपी पर सड़क किनारे बस रोकी थी। हादसा केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आसौदा और बादली टोल प्लाजा के बीच मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बस करनाल से मेहंदीपुर बालाजी गई थी। सभी श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। जब बस ने बादली टोल प्लाजा पार किया तो कुछ दूरी पर ड्राइवर ने लघुशंका करने के लिए बस को सड़क किनारे रोक दिया। उसी समय पीछे से आ रहे केमिकल से भरे एक टैंकर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

घायलों में 14 वर्षीय बादल पुत्र नंदकिशोर, 12 वर्षीय रीतू पुत्री सोनू, 38 वर्षीय सोनू पुत्र जोगेंद्र, 30 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामफल, 38 वर्षीय सुनीता पत्नी नंदकिशोर और बिजेंद्रपाल सभी निवासी करनाल घायल हैं, जबकि 33 वर्षीय पूजा पत्नी विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आसौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
घायल श्रद्धालु करनाल और आसपास के रहने वाले हैं। बस एक प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से जुड़ी हुई है। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

-फोटो 64 : केएमपी पर खड़ी बस से टकराया केमिकल से भरा टैंकर।

-फोटो 64 : केएमपी पर खड़ी बस से टकराया केमिकल से भरा टैंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें