फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिसर में भरे पानी की निकासी हो

Wed, 16 Oct 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : पुराना बस अड्डा परिसर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ नप चेयरपर्सन सरोज राठी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों के साथ पुराना बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। सीवर ब्लॉक होने के कारण परिसर में भरे गंदे पानी की निकासी के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने कहा कि परिषद पुराना बस स्टैंड परिसर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खड़े होने के लिए योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने नगर परिषद, हरियाणा रोडवेज व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुराना बस अड्डा परिसर की सभी मौजूदा समस्याओं का जायजा लिया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि पुराना बस अड्डा परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी खड़ा हुआ है। इसकी निकासी तथा सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा, जल्द ही इस समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि नगर परिषद ने योजना बनाई है कि पुराना बस अड्डा परिसर का इस्तेमाल ऑटो व ई रिक्शा वालों के लिए किया जाए, क्योंकि ऑटो व ई रिक्शा वाले बाहर मुख्य सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे हमेशा जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। इसके कारण दुर्घटना होने की भी संभावना हमेशा बनी रहती है। इससे जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर रोडवेज विभाग से सतेंद्र एसएस, जोगेंद्र एसएस, रवि, कंवल सिंह एचएम रोडवेज, सुनील एचआई रोडवेज, नप ईओ संजय रोहिल्ला, आशीष जेई नगर परिषद, एसआई सुनील हुड्डा, प्रवीण सुपरवाइजर जन स्वास्थ्य विभाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें