फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का शर्मा का महिला अंडर-23 एकदिवसीय ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
28jjrp14- झज्जर। तनिष्का शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का महिला अंडर-23 एकदिवसीय ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में चयन हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। तनिष्का इससे पहले कई बार हरियाणा टीम की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में दम दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई की तरफ से तीन से 22 मार्च तक महिला अंडर-23 एकदिवसीय ट्रॉफी का चयन किया जा रहा है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से हरियाणा टीम का चयन किया गया है। तनिष्का शर्मा के पिता पुनीत शर्मा कंपनी में कार्यरत है और माता प्रियंका गृहिणी हैं।
तनिष्का पिछले करीब पांच वर्षों से क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। फिलहाल श्री राम नारायण क्रिकेट अकादमी और चैंपियन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से खेल चुकी हैं। वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

यह होंगे हरियाणा के लीग चरण के मैच
हरियाणा की टीम इस प्रतियोगिता में लीग चरण के पांच मैच खेलेगी। इसमें तीन मार्च को झारखंड, पांच मार्च को त्रिपुरा, सात मार्च को महाराष्ट्र, 9 मार्च को तमिलनाडु और 11 मार्च को कर्नाटक की टीम के साथ मैच होंगे। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मैचों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें