फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिषा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
27-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में विजेता खिलाड़ी तनिषा का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. जयपाल श - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की छात्रा तनिषा ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मैंगलोर यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई जिसमें देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
तनिषा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने अदम्य साहस, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने तनिषा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर महाविद्यालय की खेल समिति के सदस्य डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक, आशु शर्मा, रोहित शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें