फोटो :12: सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता तानिया और कविता अपने प्रशिक्षक क
सोनीपत। दिल्ली सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान तानिया और कविता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोना जीता है। दिल्ली के जसोला में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर मान बढ़ाया।
सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला की पहलवान तानिया फोगाट व ताजपुर कलां की रहने वाली पहलवान कविता गांव राठधना स्थित चौधरी सूरत सिंह कुश्ती अकादमी में अभ्यास करती हैं। प्रशिक्षक राजेश सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में तानिया ने 53 किलो व कविता ने 76 किलो भार वर्ग में सोना जीतकर अकादमी का मान बढ़ाया।
दोनों बेटियां किसान परिवार से संबंध रखती हैं। वह सात साल से अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। दोनों ने प्रतियोगिता की तैयारी की लिए कड़ी मेहनत की थी। पहलवान बेटियों से उम्मीद है कि वह आगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन करेंगी।