फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ता में बनी बात, कर्मियों की हड़ताल समाप्त, शहर में सफाई शुरू

Thu, 14 Sep 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कर्मियों की हड़ताल से समाज का हर तबका परेशान था। व्यापारियों ने डीसी से मिलकर समाधान की मांग रखी थी। हालात बिगड़े तो प्रशासन भी गंभीर हुआ। बुधवार को सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ लघु सचिवालय में डीएमसी, एसडीएम डीआरओ व नप अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सफाई कर्मचारियों का 50 प्रतिशत एरियर वीरवार को देने और बाकी एक महीने बाद देने पर सहमति बनी। जिसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होते ही कर्मियों ने नप कार्यालय के गेट पर डाला कूड़ा उठा दिया। शहर में आज से सफाई शुरू हो गई। आज से व्यवस्था पूरी तर सामान्य हो जाएगी। वार्ता के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात भी हुई। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राजपाल , राजेंद्र तुषामड, झज्जर से इकाई प्रधान शिवम चावरिया, गौरव, कृष्ण, बबली, कमलेश के अलावा अन्य कर्मचारी भी डीएमसी कार्यालय में पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर अपना पक्ष रखा। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुधवार को 10 दिन पूरे हो गए थे। जिसके चलते शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कूड़ेका अंबार लगा था। जिससे बुरी तरह से दुर्गंध उठ रही थी और झज्जर शहर के लोगों ने बताया कि शहर नरकीय हो गया है।
बॉक्स
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई समस्या
हड़ताल के चलते शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। शहर में एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अरविंद शर्मा से भी इस संबंध में बात की तो सांसद ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसे बाद 3 बजे अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर सभी मांगों पर सहमति बनाई और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया।
विज्ञापन

वर्जन:
सफाई कर्मचारियों से बातचीत की गई और उनकी मांगों का समाधान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बुधवार को सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशाल कुमार, एसडीएम,झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें