फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों में भरा देश भक्ति का जोश

Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हिसार 22 मेकेनाइज इंफेंटरी डिवीजन हिसार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बहादुर सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वीर गाथा से अवगत कराते हुए देश सेवा का आह्वान किया। इस अवसर शोर्यचक्र विजेता विंग कमांडर शेर सिंह सेवानिवृत ने शहीद रमेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शौर्य चक्र विजेता कर्नल अमित कुमार ने विद्यार्थियों को देश की सेनाओं की पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी दी। विंग कमांडर शेर सिंह ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों व अध्यापकों में देशभक्ति का जोश भरा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में झज्जर जिला का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इस जिला से वीर सैनिकों की अनेक गाथाएं है। उन्होंने इस अवसर पर अपने स्वयं के जीवन पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भारतीय सेना पर गर्व महसूस किया और भाषण सुनकर विद्यार्थियों ने सेना में दाखिल होने का इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता डाॅ. प्रवीण खुराना ने किया।
इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह,मेजर महिम भट्ट,लेफ्टिनेंट रवि राठौर, नायब सुबेदार सीडी रेडी, नायक विकास, हवलदार मंदीप सिंह,अजय कुमार, नायक अश्विनी तिवारी,दिनेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें