बहादुरगढ़। गांव सराय औरंगाबाद स्थित बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नन्हें बच्चों के लिए इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कराई गई। टॉफी रेस में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, सामाजिक व संस्कारों की शिक्षा देने के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।