बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में प्लेसमेंट व मेंटोर सेल के तत्वावधान में छात्राओं के लिए बुधवार को कॅरिअर गाइडेंस व काउंसिलिंग विषय पर सेमिनार हुआ। आईसीए ट्रेनिंग इंस्टीटूयट के डायरेक्टर विक्रम बंसल व अहमद ने करियर काउंसलिंग मे छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।
महाविद्यालय प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने कहा कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं। जीवन में महत्वपूर्ण क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है। विक्रम बंसल ने छात्राओं को बताया कि कॅरिअर बनाना या सेट करना मुश्किल नहीं है। मुश्किल तो ये है कि आप कौन सा कॅरिअर चुनेंगे और उस पर कैसे आगे बढ़ेंगे, क्योंकि लोगों को ये समझने में ही आधी जिंदगी बीत जाती है कि उनकी पसंद क्या है, उनके अंदर क्या अच्छा करने की शक्ति है। छात्राओं की वास्तविक क्षमता पता लगाने के लिए काउंसिलिंग जरूरी है। अहमत ने बीए, बीकॉम की छात्राओं को एकाउंटिंग व डाटा एनालिस्ट के बारे में बताया कि इस फील्ड में वो क्या क्या कर सकते हैं तथा किस प्रकार से अपने करियर को नई ऊचांइयां प्रदान कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल की प्रवक्ता डा. भारती मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वंदना, सीमा, अंजु, रीना का सराहनीय योगदान रहा।