बादली। आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थलों पर सकारात्मक माहौल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रखते हुए कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से योग ब्रेक लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में बादली उपमंडल कार्यालय में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता व जिला योग संयोजक डॉ. पवन देशवाल के निर्देशानुसार आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल की अध्यक्षता में कर्मचारियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आंखों, कंधों, कमर सहित शरीर के अन्य अंगों के लिए राहत देने वाली क्रियाएं कराई गईं। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने बताया कि योग-ब्रेक के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक, वीडियो व अन्य सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।