फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग बच्चों से काम कराने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करें

Wed, 13 Sep 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा, संरक्षण, जीवन रक्षा और विकास का अधिकार है। इन अधिकारों के संरक्षण के लिए आयोग पूरी तरह सजग है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर होटल, ढाबों, दुकानों व अन्य स्थानों का निरीक्षण करें और जहां भी नाबालिग बच्चे काम करते मिले, उनके मालिकों पर एफआईआर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य गणेश कुमार मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभाग और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की जिला स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। आयोग की सदस्या सुमन देवी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। गणेश कुुमार ने बैठक के दौरान जेजे एक्ट, शिक्षा का अधिकार, चाइल्ड लेबर, पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आयोग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इससे पहले आयोग की टीम ने सोमवार को बहादुरगढ़ स्थित सीसीआई और उमंग जगन्नाथ आश्रम का दौरा करते हुए बच्चों से संवाद किया। मंगलवार को गांव कबलाना स्थित सरकारी स्कूल में पौधरोपण करते हुए बाल अधिकारों से अवगत कराया।

इस अवसर पर आयोग की सदस्य सुमन देवी ने कहा कि बच्चों के हित के लिए संबंधित अधिकारी आपसी सामंजस्य से कार्य करें, तभी देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि जिला में बच्चों के हित के लिए जो कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर करें, ताकि अन्य जिले भी इस जिला से प्रेरणा लेकर उसी आधार पर बच्चों की भलाई के लिए कार्य कर सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे चाइल्ड हेल्पलाइन तथा पोक्सो एक्ट के बारे में बच्चों को शिक्षण संस्थानों में समय-समय पर जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करें। बैठक में जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक, डाॅ. राज सिंह सांगवान, डीसीपीओ कुलदीप सिंह, जेेजेबी बोर्ड से सतीश कौशिक, सतीश कुमार, लक्ष्मी देवी, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक गोयल, जिला समन्वयक डॉ. विकास जैन आरएस ढिल्लों, एएसआई वजीर सिंह, सुधीर कुमार, वीना रानी, टीना चाहार, कुलदीप सिंह, सीडीपीओ प्रियंका रानी, विकास वर्मा, खुशविंद्र सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें