फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दर्जी की बेटी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में बनी टॉपर

विज्ञापन
26jjrp19- अमर उजाला ओलंपियाड में टॉप करने वाली तानिया को मिठाई ​खिलाते परिजन। स्रोत-परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 के जारी परिणाम में दा हाईट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा एवं बिरधाना निवासी तानिया ने देश भर में विज्ञान में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

छात्रा तानिया ने बताया कि उसे यकीन नहीं हाे रहा कि उसने पूरे देश में टॉप किया है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उसके माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। गुरुजनों ने ही उसे परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया था। दोनों स्तर की परीक्षाएं काफी अच्छी गई थी। उसे अच्छा रैंक आने की उम्मीद थी, लेकिन देश में ही टॉपर बन जाऊंगी, यह विश्वास नहीं हुआ। तानिया एमबीबीएस करके डॉक्टर बनना चाहती है।
तानिया के पिता राजकुमार दर्जी का काम करते हैं और उनकी माता रीना गृहणी हैं। तान्या तीन भाई-बहन है। एक भाई तुषार और बहन अन्नू हैं। वह भी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता राजकुमार ने कहा कि उसकी बेटी की उपलब्धि सराहनीय है। स्कूल के निदेशक नविंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों की करवाई गई मेहनत के कारण आज उसकी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। वह स्वयं ही बेटी की तैयारी करवाते रहते हैं। उनको ज्यादा पता नहीं रहता। स्कूल में करवाए गए काम को उनकी बेटी पूरी तरह से करती है और पढ़ाई में भी होशियार है। माता रीना ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। स्कूल के निदेशक नविंद्र कुमार ने कहा कि तानिया ने पूरे देश में ओलंपियाड में टॉप आकर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह उनके संस्थान के लिए गर्व की बात है। वह पढ़ाई में भी होशियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें