फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटरपोलो टीम के लिए तैराकों का चयन 7 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर नेशनल वाटरपोलो प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम भी भाग लेंगी। राज्य की इस टीम के लिए तैराकों का चयन सात अगस्त को किया जाएगा। हरियाणा ओलंपिक संघ के सह सचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सात अगस्त को सिरसा के डेरा सच्चा सौदा स्थित एमएसजी खेल गांव में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा की वाटरपोलो टीम का सदस्य बनने के लिए खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ी के पास स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का वैध आईडी कार्ड होना चाहिए। ओपन एज ट्रायल रखे गए हैं। जूनियर नेशनल में हरियाणा की वाटरपोलो टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अनिल खत्री ने बताया कि 6 से 10 सितंबर तक आसाम में होने वाली 75वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में वाटरपोलो के मुकाबले भी खेले जाएंगे। हरियाणा की मेन्स टीम में 13 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें