फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का न्योता देने झज्जर पहुंचे स्वामी धर्मदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आश्रम हरी मंदिर पाटौदी के अधिष्ठाता एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस समारोह का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

स्वामी धर्मदेव ने बताया कि बीते वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में हुए नरसंहार की बलि चढ़े लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पंचनद स्मारक ट्रस्ट के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। स्वामी धर्मदेव ने बताया कि कुरुक्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। स्वामी धर्मदेव ने उम्मीद जताई कि इस दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहीद हुए इन अनगिनत पुरखों के सम्मान में कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
झज्जर पहुंचे स्वामी धर्मदेव ने यहां पंचनद परिवार से जुड़ी पूनम नांदल चावला के यूपीएससी में हुए चयन पर आयोजित सम्मान समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने पूनम के उज्जवल जीवन की कामना करते हुए ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ पंचनद इकाई के प्रधान ईश्वर शर्मा, प्रदेश युवा इकाई के सदस्य मुकेश चावला, पूर्व प्रधान राधेश्याम भाटिया, डॉक्टर नंद सरदाना, राकेश अरोड़ा, प्रोफेसर रवि किरण, मदन, विजय ढींगरा, नरेंद्र चावला, सतीश ढींगरा, डॉ. राजेंद्र चावला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें