फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वच्छता सर्वेक्षण...5 अप्रैल से पोर्टल खुलेगा, सफाई कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू

Sat, 04 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो- 55: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम, जिससे की जा रही सफाई कार्यो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद की ओर से 5 अप्रैल से पोर्टल खोला जाएगा जबकि 15 अप्रैल के बाद केंद्रीय टीम के निरीक्षण के लिए आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से शहर की सफाई गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यों की स्थिति और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था का ऑनलाइन अवलोकन करना शुरू कर दिया गया है।

सभी सफाई कर्मचारियों को हाजिरी ऑनलाइन दर्ज करवाई जा रही है जिसे पोर्टल पर अपडेट भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कूड़ा उठाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग भी ऑनलाइन की जा रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई हो रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही पर कार्रवाई संभव होगी। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल से पोर्टल खुलेगा जिस पर स्वच्छता से संबंधित डाक्यूमेंट अपलोड किए जाएंगे। साथ ही सफाई से जुड़े संसाधन व गारबेज फ्री सिटी की स्टार रेटिंग का भी ब्योरा देना होगा। 15 अप्रैल के बाद केंद्रीय टीम द्वारा शहर का निरीक्षण किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन




इंसेट
बहादुरगढ़ नगर परिषद के संसाधन पर एक नजर
-डीसी रेट पर 198 सफाई कर्मचारी

-ठेकेदार के तहत 597 सफाई कर्मचारी

-कूड़ा उठान के लिए 140 वाहन और 123 कर्मचारी

-एक रोड स्वीपिंग मशीन, बुलडोजर

-हर रोज उठाया जा रहा 112 टन कूड़ा

-कूड़े की प्रोसेसिंग 100 प्रतिशत

-हर रोज मिल रही 25 शिकायतें, सभी का डेली समाधान

-ऑनलाइन शिकायतों के लिए हर वार्ड में 4 सफाई कर्मचारी तैनात



इंसेट
श्रेणी और अंक पर एक नजर
श्रेणी अंक

दृश्य स्वच्छता 1500

कचरे का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन 1000

ठोस कचरा प्रबंधन 1500

स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 1000

प्रयुक्त जल प्रबंधन 1000

डी-स्लजिंग सेवाओं का मशीनीकरण 500

स्वच्छता के लिए जनजागरूकता 1500

इकोसिस्टम सुदृढ़ीकरण और संस्थागत पैरामीटर 1000

स्वच्छता कर्मियों का समग्र कल्याण 500

नागरिक फीडबैक व शिकायत निवारण 1000

गारबेज फ्री सिटी 1000

आडीएफ, ओडीएफ प्लस, वाटर प्लस ग्रेडिंग 1000

कुल 12500



इंसेट
बहादुरगढ़ शहर की वर्षवार रैंक
वर्ष रैंक

2024 197

2023 174

2022 111

2021 120

2020 256

2019 228

2018 209

2017 353
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें