फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर व पेयजल पाइप लाइन बिछाने का जल्द होगा सर्वे, खर्च होंगे 19.88 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर को अमृत-टू योजना में शामिल किया गया है, इसके तहत शहर में सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए शहर में सर्वे करवाएगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग फर्म हायर करेगी। फिलहाल विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन टेंडर लगाया है।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर दो अलग-अलग सर्वे कराए जाएंगे। दोनों ही योजनाओं पर 19.88 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। प्रत्येक प्रोजेक्ट पर 9.94 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत सर्वे करने वाली कंपनी गली-गली जाकर सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन कनेक्शनों, पाइप लाइन संबंधित जानकारी हासिल करेगी। इसके बाद देखा जाएगा कि शहर के कितने हिस्से में पेयजल और कितने हिस्से में सीवरेज पाइप डालने की आवश्यकता है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके फर्म जन स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा। इसके हिसाब से ही अमृत-2 योजना की डीपीआर रिपोर्ट तैयार होगी और एस्टीमेट तैयार होंगे। यह सर्वे का काम लगभग दो माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन




वैध-अवैध सभी काॅलोनियों का होगा सर्वे
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे सभी काॅलोनियों में करवाया जाएगा। इसमें वैध और अवैध सभी काॅलोनियां शामिल होंगी ताकि भविष्य में बनने वाली परियोजनाओं के दौरान भी इनकी जरूरत की जानकारी मिल सके। हाल ही में सरकार ने शहर की 32 काॅलोनियों को वैध किया है जबकि 15 अन्य काॅलोनियों को वैध किया जाना प्रस्तावित है। इसमें पांच के प्रस्ताव नगर परिषद की तरफ से मुख्यालय भेजे हुए हुए हैं जबकि 11 के प्रस्ताव भेजे जाने बाकी हैं।
विज्ञापन



जन स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर भी कराया सर्वे
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर प्रचार गतिविधियों के तहत शहर में सर्वे कराया जाता है। पिछले दिनों यह सर्वे कुछ एरिया में कराया गया था और घर-घर जाकर जानकारी भी हासिल की गई थी। अब अमृत-दो योजना के तहत यह सर्वे कराया जाना है।

वर्जन
अमृत-टू योजना के तहत शहर का चयन हुआ है। इसके लिए शहर में सर्वे का काम कराया जाना है। इसका टेंडर लगाया गया था।
- रूपेशचंद, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें