फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सूरज राणा ने वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में हासिल किया स्वर्ण पदक

Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : विजेता खिलाड़ी के साथ कोच नीरज शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हाल ही में बैंकॉक में आयोजित हुई वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ी सूरज राणा ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी का बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नीरज शर्मा ने बताया कि बैंकॉक में 17 से 19 जुलाई तक वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्व भर के अलग-अलग देशों से हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जहां खिलाड़ी सूरज राणा ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
विजेता खिलाड़ी सूरज राणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया है। कोच नीरज शर्मा ने बताया कि सूरज राणा एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। इससे पहले उन्होंने नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और नॉर्थ इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अक्टूबर में श्रीलंका में आयोजित होने जा रही एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी सूरज राणा का चयन हुआ है। इसके लिए सूरज ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शर्मा ने बताया कि सूरज राणा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जिले के मंतोली गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वह रेलवे पुलिस के अंतर्गत सीआइबी बड़ोदा हाउस में कार्यरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर खेल प्रेमी अविनाश गर्ग, शोभित, नरेश, कुलदीप, लक्की ने सूरज राणा को शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें