फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबा कांशीगिरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Thu, 25 Jul 2024 06:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 210 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पवन कौशिक, देवेश शर्मा, डॉक्टर भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, दिनेश, हरीश अरोड़ा आदि ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि धर्म ही जीवन का प्रमुख आधार है, उसे हमेशा अपनाए रखना। कार्यक्रम में ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नंद, राजेंद्र वधवा, हरीश अरोड़ा, देवेश शर्मा , योगेश रंजन ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा..वो तेरे भक़्त होंगे जिन्हें हे तुमने तारा, बता ए मुरली वाले कौन सा तीर मारा...भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत हिमांशु बिरला की ओर से ऊमंग, विनोद भूटानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें