23jjrp03- झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते श्रद्धालु। स्त्रो
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के प्रांगण में श्री खेड़ापति रामायण मंडल की तरफ से 73 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लाला ताराचंद, रजनीश हरित, उमाशंकर वशिष्ठ, उपेंद्र सोनी, नरेंद्र तिवारी, सूबे सिंह हरित द्वारा संगीत में भाव प्रवाह सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर नरेंद्र तिवारी, उमाशंकर वशिष्ठ, रजनीश हरित, दिनेश सोनी, प्राची, बलवंत कौशिक, प्रमिला देवी ने भजन गाकर सभी उपस्थित भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद हनुमान चालीसा एवं हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। विकास शर्मा और दिनेश सोनी ने भक्तों से अनुरोध किया गया कि आने वाली 25 दिसंबर को तुलसी माता का पूजन करें।