साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य सुभाष चंद ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान इस प्रकार के जीवन कौशल विकास कैंप द्वारा विद्यार्थी अपने अंदर छुपे हुई कौशल को और अधिक निखार सकते हैं।
कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. प्रदीप धांगड़ ने कहा कि आज के संदर्भ में विद्यार्थियों को अपने कौशल व हुनर को समझकर के उसे विकसित करना चाहिए, क्योंकि आने-वाले समय में सभी क्षेत्रों में हुनरमंद व तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस कैंप का लाभ उठाते हुए अपने-अपने कौशलों को विकसित करना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम मीना व कविता तथा सेवानिवृत्ति प्रवक्ता डॉ. आरएन शर्मा रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर प्रवक्ता रिंकी, सुभाष बाबू व नवीन मौजूद रहे।