फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन में निकली धूप, शीतलहर ने ठिठुराया

Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर। शहर में सुबह के समय छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर में दो दिन बाद शनिवार को कोहरे से राहत मिली, लेकिन हवाएं चलने से पूरा दिन ठंड का अहसास रहा। दिन निकलने के साथ ही तेज धूप भी निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली जबकि हवाओं के कारण पूरा दिन लोग ठिठुरते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। क्षेत्र में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। इलाके में तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार ठंड अपने रंग दिखातीं रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़त होगी। साथ ही हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सुबह के समय आंशिक बादल वाही देखने को मिलीं। कल सुबह यह कमजोर मौसमी प्रणाली आगे निकल जाएगी। वैसे ही एक बार फिर से हवाएं उत्तरी होने से इलाके में तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार ठंड अपने तेवरों को दिखा रही हैं। इलाके में लगातार रात के तापमान सिंगल्स डिजिट में बने हुए हैं और दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को सक्रिय होगा, परंतु वर्तमान वेदर प्रिडिकल मॉडल विश्लेषण से अभी बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी इसमें बार बार बदलाव देखने को मिल रहें हैं। इस मौसम प्रणाली से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश, बूंदाबांदी से आने वाले दिनों में इलाके में लगातार ठंड अपने तेवर दिखातीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें