फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस प्रतियोगिता से बाहर हुए सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर के गांव जैतपुर निवासी सुमित नागल रविवार को ओलंपिक खेलों में पुरुष एकल टेनिस के पहले ही दौर के मैच में हार गए। वह फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हारे।
विज्ञापन

26 वर्षीय भारत के नंबर एक खिलाड़ी को 2 घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 2-6, 6-2, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। सुमित नागल से परिवार व देश को काफी उम्मीद थी। उनकी हार से परिवार भी निराश है, लेकिन उनके अगले मुकाबलों से परिवार को काफी उम्मीद है। गौरतलब है कि सुमित जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2015 विंबलडन गेम में युगल खिताब जीता था। वह वर्तमान में सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय सिंगल टेनिस खिलाड़ी हैं। 2018 से वह भारत की राष्ट्रीय डेविस कप टीम के सदस्य भी हैं। सुमित ने आठ साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया। सुमित के खेल में कुशल प्रशिक्षण का पंख लगाने के लिए नागल परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 2010 में सुमित को बड़ा मौका तब मिला, जब उन्हें एक प्रायोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें