फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंपा

Mon, 29 Jul 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। खोरडा मोड पर छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान मित्तल पुत्री रामचंद्र निवासी झोलरी जिला रेवाड़ी के तौर पर हुई थी। सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। छात्रा ने बहु कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अबकि बार ही दाखिला लिया था। उसने 12वीं कक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु से की थी। वह अपने पीछे एक बहन व एक भाई को छोड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें