फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुराना बर्फ खाना रोड पर स्थित एक सर्विस स्टेशन पर शनिवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना जब उसके अन्य साथियों ने पुलिस को दी तो शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से रविवार की दोपहर बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के ही एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले एक युवक ने सर्विस स्टेशन के साथ बने ऊपरी हिस्से के कमरे में फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान विकास पुत्र कर्मबीर निवासी भालौठ के रूप में हुई है। विकास करीब डेढ़ माह पहले ही यहां सर्विस स्टेशन पर नौकरी करने आया था। लेकिन शनिवार रात उसने वहीं पर ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वर्जन
फिलहाल तक युवक ने किस कारण से फंदा लगाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें