फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड ने किया हाल बेहाल, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर

Wed, 11 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।  
विज्ञापन

ठंड ने अब लोगों के हाड़ कंपाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को इलाके में जबरदस्त ठंड पड़ी। दिनभर शीत लहर चली तो न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान और नीचे जाने की संभावना है।
बीते दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई थी, मगर उतनी ठंड नहीं पड़ रही थी, जितनी जनवरी के महीने में होती है। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास चल रहा था। आखिरकार इलाके के लोगों को ठंड के तीखे तेवर देखने को मिल गए। मंगलवार का दिन अब तक की सर्दियों का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ था। सोमवार की रात से ही मौसम में ठिठुरन काफी बढ़ गई थी। मंगलवार की सुबह हुई तो हलका कोहरा छाया हुआ था। इसके बाद हवा चलने पर कोहरा तो साफ हो गया, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकपी बढ़ा दी। सुबह से लेकर शाम तक शीत लहर चलती रही। दोपहर के वक्त खिली धूप से भी लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। दुकानदारों ने बाहर अलाव जलाकर तो दुकानदारों व आफिसों में हीटर के सहारे ठंड सेे बचने का प्रयास किया। ठंड का असर कुछ इस कद्र था कि शाम ढलते ही मार्केट में चहल-पहल कम हो गई। पार्क  भी वीरान थे। जो लोग सड़कों पर थे वो पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन का सबसे ठंडा दिन
मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार से पहले अधिकतम तापमान 19 से 22 तो न्यूनतम तापमान 9 से 11 के बीच रहता था। अब आगामी तीन-चार दिन और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान और भी रह सकता है। कड़ाके की ठंड पड़ने से बेशक शहरवासियों का हाल बेहाल हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए है। इन दिनों जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, उतना ही गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें