फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर रेस में सुदेश प्रथम व सीमा दूसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहरी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने दौड़ आलू, मटका व साइकिल रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें सुदेश, महक और रितु ने अपने वर्गों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने बताया कि 100 मीटर की रेस में सुदेश प्रथम, सीमा दूसरे व प्रतिभा तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर की रेस में महक पहले, कोयल दूसरे व कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 400 मीटर रेस में ऋतु पहले, गीतांजलि दूसरे व ईशा तीसरे स्थान पर रही। मटका रेस में सुशीला प्रथम, सुषमा द्वितीय व पिंकी तृतीय स्थान पर। जबकि आलू रेस में बबीता पहले, सुदेश दूसरे और सुशीला तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि साइकिल रेस में साक्षी पहले, रानी दूसरे और रेनू तीसरे स्थान पर रही। प्रियंका ने बताया कि प्रथम स्थान को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान को 1100 रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 750 रुपये बतौर पुरस्कार, मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित करने से महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहती है और दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। खेल प्रतियोगिता आयोजित करने में मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश चंद्र सैनी, विभाग की सुपरवाइजर में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें