फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 स्वर्ण पदक समेत बेस्ट स्विमर का जीता खिताब

Mon, 06 Oct 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : विजेता तैराकों के साथ जीडी गोयनका स्कूल की निदेशिका शैलजा जून। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा स्टेट जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में राज्यभर से अनेक विद्यालयों के प्रतिभाशाली तैराकों ने भाग लिया। इसमें जीडी गोयनका के मयंक यादव, सताक्षी, नव्या, पूर्वी तथा हितिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विद्यालय की कक्षा छठी की पूर्वी और कक्षा दूसरी की हितिका को बेस्ट स्विमर ऑफ हरियाणा स्टेट का खिताब भी प्रदान किया गया। विद्यालय की निदेशिका शैलजा जून ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, कोच के मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें