फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : महंगाई के विरोध में रोष प्रदर्शन करते एसयूसीआई के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वीरवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य रामकिशन ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और निजीकरण की नीतियों से आम लोगों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों तक सिमटती जा रही है, जबकि गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ रही है। रोजगार के घटते अवसरों के कारण युवाओं के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है।
लोकल कमेटी सदस्य राजबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ने के साथ आवश्यक वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला कमेटी सदस्य सतबीर सिंह ने सरकार से महंगाई कम करने, प्रत्येक व्यक्ति को काम और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में रामकिशन, राजबीर सिंह छिल्लर, सतबीर सिंह बल्हारा, विजय सिंह, विकास गीता, सुदेश, सविता, सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें