फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प पूरा करने पर ही मिलेगी सफलता : धनखड़

Tue, 03 Oct 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जीवन में जो बनने का संकल्प लें, वह संकल्प पूरा होना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी। पीएम मोदी ने संकल्प लिया तो हर घर शौचालय बना। प्रदेश के सभी गांव ओडीएफ हुए। झज्जर जिले के 250 में से 151 गांव ओडीएफ प्लस भी हो गए हैं।
विज्ञापन

वह सोमवार को सिलानी गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा समारोह को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और सभी खंडों से पहुंचे अमृत कलशों को नमन करते हुए कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान देशभक्ति से ओतप्रोत एक अनूठा कार्यक्रम है। इसमें देश के सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को एक साथ याद किया जा रहा है। दिल्ली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ बनने वाली अमृत वाटिका में देश भर से लाई गई मिट्टी हमें एक सूत्र में पिरोने का काम करेगी। धनखड़ ने कहा कि शहीदों के हर गांव से लाई गई मिट्टी के अमृत कलशों को कॉलेजों में भी लेकर जाएं ताकि युवा पीढ़ी भी बलिदानियों को नमन कर सके। उनकी गौरवगाथा से अवगत हो सके।

कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वालों जिला पार्षदों, खंड समिति सदस्यों, सरपंचों, सफाई कर्मचारियों को धनखड़ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभिता ढाका ने सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिले में हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सिलानी गांव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
विज्ञापन


मंदिर में की पूजा-अर्चना
इस कार्यक्रम उपरांत हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, डीसी शक्ति सिंह सहित सभी अतिथियों ने बाबा बालक दास मंदिर में पूजा-अर्चना की और सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, एसडीएम विशाल कुमार, आनंद सागर, जोगेंद्र, प्रमिला, जयबीर, बसंत गुलिया, संदीप हसनपुर, दीपक, धर्मेंद्र, निर्मला, रवि बराही मौजूद रहे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन -फोटो-7
झज्जर। शहर के शहीदी पार्क में 19 वार्डों की मिट्टी के कलश लेकर वार्ड पार्षद शहीदी पार्क में पहुंचे। इस अवसर पर डीएमसी जगनिवास, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, सचिव राजेश मेहता के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग पहुंचे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर डीएमसी जगनिवास ने कहा कि वीर शहीदों के गांवों की मिट्टी दिल्ली में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ बनने वाली अमृत वाटिका में रखी जाएगी। इस अवसर पर शहर के वार्डों से मिट्टी के कलश पार्षद लेकर पहुंचे ओर एक बडे़ कलश में मिट्टी को डालकर सुरक्षित रखा गया है जो आगामी दिनों में नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी दिल्ली लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें