फोटो 72; कलोई गांव में मुफ्त प्लाट देने की सूची पर एतराज जताते ग्रामीण।
बादली। किलोई गांव के ग्रामीणों ने गरीब परिवारों को दिए जा रहे मुफ्त प्लाॅट की सूची जारी होने पर ऐतराज जताया। उन्होंने अतिरिक्त जिला उपयुक्त से दोबारा सर्वे करवाए जाने की मांग की है। मुफ्त प्लाॅट से वंचित परिवारों का कहना है कि ग्राम पंचायत ने अधिकारियों के साथ मिलकर गलत तरीके से सर्वे किया है। परिवारों का नेतृत्व करते हुए सन्नी ने बताया कि सूची में अपात्र परिवारों को शामिल किया है जबकि पात्र परिवारों का सर्वे ही नहीं करवाया गया। इसी को लेकर सैकड़ों परिवारों ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है जिसमें दोबारा सर्वे करवाने और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की गई है।