फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नेहा ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 25 Jul 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भागीदारी करती महिला पहलवान स्नेहा सैनी
विज्ञापन
बादली। पंचकूला में हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सौंधी गांव की महिला पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिला पहलवान का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सौंधी गांव की महिला पहलवान स्नेहा सैनी ने पंचकूला में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। राजेश सैनी ने बताया कि सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के 68 केजी भार वर्ग में खेलते हुए स्नेहा ने प्रतिद्वंदी को चित कर पदक जीता। 18 से 22 जुलाई तक हुई प्रतियोगिता में स्नेहा ने पेलपा गांव के राजकीय स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में भागीदारी की। जिसका गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत के दौरान कोच राजकुमार, बलवान सहित उमेश कुमार और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें