फोटो 71: नए सन्न के पहले दिन स्कूल गेट पर छात्रों का स्वागत करते प्राचार्य। संवाद
बादली। दादरी तोए गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर तथा पुस्तकें प्रदान कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सतीश, नरेश, नरेंद्र, डीपी कप्तान, सुनील, कुलदीप, कमल, इंद्रजीत, मनीषा, प्रमिला, रेनू और ललिता सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।