फोटो-58: बहादुरगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं व
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में एसपीडी कैपिटल सर्विसिज कंपनी की ओर से इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें छात्राओं को म्यूचुअल फंड व निवेश का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य अल्का गुलाटी की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग की प्रभारी डॉ. शिल्पा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने ऐसे उद्योग आधारित कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिल्पा ने इंटर्नशिप की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कंपनी के प्रबंध निदेशक धीरज खेतान ने वित्तीय क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी दी। इस मौके पर शीतल और दीपक मलिक ने हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बताया। इस दौरान बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्राएं कशिश, खुशबू, नैन्सी और प्रथम वर्ष की बरखा को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मंच संचालन पायल और आशु ने किया। संवाद