03jjrp02- गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस को संबोधित करते पुलिस क
साल्हावास। गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में शनिवार को झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह व इंस्पेक्टर सतीश ने सड़क व साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तब पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके सहायता पा सकता है।