-फोटो 91 : योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग। स्रोत स्कूल
- फोटो : झज्जर
बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग की देखरेख में नि:शुल्क योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य कर्मवीर सिंह ने की। योगाचार्य जगदीश कुमार ने विद्यार्थियों को नशों, फास्ट फूड, जंक फूड एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शक्तिशाली जीवन के लिए शुद्ध, सात्विक एवं संतुलित भोजन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक विज्ञान है, जो परोपकार, संतुलन, धैर्य, एकाग्रता और स्थिरता का संदेश देता है। संवाद