फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी नशे से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़े : डाॅ. मनीष शर्मा

विज्ञापन
-फोटो 60 : मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि डा. मनीष शर्मा, विशिष्ट अतिथि,
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका एवं लीगल लिटरेसी क्लब की इंचार्ज पूजा शर्मा ने बताया कि प्राचार्य संतोष कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक व वरिष्ठ सर्जन डा. मनीष शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता एवं लीगल लिटरेसी सेल के सदस्य सत्येंद्र दहिया व ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शिक्षाविद् संजीव शर्मा ने विशिष्ट अतिथि तौर रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति परभाषण, कविता, नाटक और नृत्य तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता फैलाने का काम किया। कक्षा 12वीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थी चिराग, द्वितीय स्थान पर प्रीति और तृतीय स्थान पर वृंदावन, कक्षा 10वीं में प्रथम आई शैली, द्वितीय स्थान पर मोनित व तृतीय स्थान पर अखिलेश को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता डाॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि आज के समय नशा एक भयंकर रूप धारण कर चुका है। नशा देश के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए भयंकर खतरा बन गया है। नशा एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण मानसिक, शारीरिक व संवेगात्मक समस्याएं पैदा होती है। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने कहा कि नशा निषेध जैसे कार्यक्रम तब तक सफल नहीं हो सकते जब तक हम अपने दिमाग में बैठी अपनी सोच को परिवर्तित नहीं कर देते। उन्होंने नशा न करने की शपथ भी दिलाई। शिक्षाविद् संजीव शर्मा ने भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 60 : मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि डा. मनीष शर्मा, विशिष्ट अतिथि, शिक्षक। विज्ञप्ति



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें