फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूलों में विद्यार्थियों को मिले सुविधाएं, तभी होगा सर्वांगीण विकास

Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp13- झज्जर। ट्रेनिंग के दौरान आपस में बातचीत करती महिलाएं। स्त्रोत- संस्था
विज्ञापन
झज्जर। शहर के निजी होटल में ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से जिले के 44 स्कूलों के प्रधानाचार्यों व स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत ब्रेकथ्रू संस्था से झज्जर रोहतक की वरिष्ठ प्रबंधक मीना रानी ने की। एक प्यारा विद्यालय कैसा हो सवाल के दौरान एक गतिविधि की गई। माछरौली स्कूल से राजकुमार प्रिंसिपल ने कहा एक प्यारा विद्यालय वही होता है, जिसमें किशोर-किशोरी का सर्वांगीण विकास हो। दादरी तोय से प्रिंसिपल राजेंद्र ने कहा कि स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधि का होना बहुत जरूरी है। सिलाना स्कूल से महेंद्र प्रिंसिपल ने कहा एक अच्छा स्कूल वही होता है, जिसमें विद्यार्थी के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन

सुबाना स्कूल से प्रिंसिपल महेश कुमार ने कहा कि एक विद्यालय में सुरक्षित माहौल हो, विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर अध्यापकों के साथ साझा करे। प्रिंसिपल तकत सिंह ने कहा कि यह सब सुविधा स्कूल में हो, इसके लिए स्कूल अध्यापक और ग्राम वासियों को भी सोचना बहुत जरूरी है ताकि एसएमसी में जो समस्याएं उठाई जाएं, उनको स्कूल और गांव के साथ में मिलकर हल करें। इस अवसर पर निशा रानी, सुशील कुमार, अनुराधा, राहुल और साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें