फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कक्षा में नियमित रहना चाहिए : डॉ. सुशील

Thu, 03 Sep 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 81 : छारा के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. सुशील दला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। छारा स्थित राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विषयों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयीन जीवन व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय की पाबंदी एवं अनुशासन का पालन करने के साथ मेहनत और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मविश्वासी और अनुशासित व्यक्तित्व का निर्माण भी आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों से परिचय किया। विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने संबंधित विषयों की प्रकृति, अध्ययन प्रक्रिया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न प्रभार एवं जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय पर असाइनमेंट पूरा करने, अपनी शंकाओं का संवाद के माध्यम से समाधान कराने तथा महाविद्यालय के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें