फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने विरासत ए झज्जर कार्यक्रम में पहला व सोलो डांस में तीसरा स्थान पाया

Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp07- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ के विजेता विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत-स्कू - फोटो : संगठन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ की ग्रुप डांस टीम ने संस्कारम विश्वविद्यालय पटौदा में आयोजित विरासत-ए-झज्जर कार्यक्रम में पहला और सोलो डांस में स्कूल की ही छात्रा नीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां प्रदेश से आई लगभग 150 टीमों में से ग्रामीण अंचल में पल रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक जहाजगढ़ की टीम ने अपना लोहा बड़े मंच पर भी मनवाया।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य डॉ. लाली कुमारी, इनफॉर्मेशन ऑफिसर रविंद्र कौशिक, स्कूल इंचार्ज राजबाला ने सभी छात्राओं और उनकी इंचार्ज अंजना यादव का स्वागत किया। स्कूल प्राचार्य ने कहा कि आप सब भी अपनी प्रतिभा अनुसार इन विद्यार्थियों की भांति अपने स्कूल का नाम रोशन कर सकते हो। इनफॉर्मेशन ऑफिसर रवींद्र कौशिक ने बताया कि जहाजगढ़ स्कूल की टीम ने सबको बता दिया कि सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
उनकी ग्रुप डांस की टीम ने इससे पहले भी खंडस्तरीय कल्चरल फेस्ट में प्रथम, जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट में दूसरा, जिलास्तरीय कला उत्सव में पहला, जिला युवा महोत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्यस्तरीय कला उत्सव में अपनी भागीदारी दी हुई है। स्कूल की ग्रुप डांस की विजेता छात्राओं नीति, रितिका, रिया, सारिका, पायल, कोमल, प्राची, अक्षरा को खंड शिक्षा अधिकारी बेरी सुंदर लाल कौशिक, जहाजगढ़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि उदय और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राध्यापक पवन, मंदीप, राकेश और प्राध्यापिका सविता दुआ, पूनम, सुमन, वनिता, कविता और गरिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें