फोटो संख्या:83- सुरेहती पिलानिया परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते विद्यार्थी---संवाद
- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। जिले के 46 केंद्रों पर सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिले के साढ़े तीन हजार विद्यार्थी शामिल हुए। सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
केंद्रों पर दोपहर 12 बजे विद्यार्थी पहुंचने शुरू हुए। इसके बाद साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक परीक्षा चली। केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने समय से आधे घंटे पहले ही परीक्षा पूरी कर दी। अब तक सभी परीक्षाएं तीन घंटे तक चली हैं। परीक्षा केंद्रों पर रोज की तरह विद्यार्थियों की जांच की गई और बाद में कक्ष में प्रवेश दिया गया।
केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के परिजनों को भी सख्त हिदायतें दी गई और केंद्रों से दूर रखा। बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट बिजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रों पर बोर्ड की 14 टीमों ने दबिश दी और केंद्रों के चारों ओर बाहरी हस्तक्षेप संबंधी जांच की।
विद्यार्थियों की भी संदेह होने पर जांच की गई। टीम में बोर्ड से तीन उड़नदस्ते, एक जिला शिक्षा अधिकारी, पांच खंड शिक्षा अधिकारी, एक डायट और एक एसडीएम की टीम ने केंद्रों में छापेमारी की। इस दौरान सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्था मिली।
फोटो संख्या:83- सुरेहती पिलानिया परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते विद्यार्थी---संवाद- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
फोटो संख्या:83- सुरेहती पिलानिया परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते विद्यार्थी---संवाद- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद