02jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते स्टॉफ सदस्य। स
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की वाणिज्य समिति के तत्वाधान में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका के निर्देशन में हुआ। एम.कॉम द्वितीय वर्ष के अर्पित जैन, बीकॉम द्वितीय वर्ष की नेहा और बीकॉम तृतीय वर्ष के कुणाल की टीम पहले स्थान पर रहीं। एमकॉम द्वितीय वर्ष की निक्की, बी.काम आनर्स तृतीय वर्ष की कोमल एवं रोहित की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। एमकॉम प्रथम वर्ष के नवीन, बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की खुशी एवं बी.कॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, डॉ. जितेंद्र एवं डॉ. अंजू ने किया जबकि दीपक ने मंच संचालन किया। डॉ. नीहारिका, डॉ. अंकुर और सारिका ने स्लाइड मास्टर की भूमिका निभाई।