फोटो 98: प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई-कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष नगर और शंकर गार्डन में प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग करने की भी मांग उठाई गई। पेपर लीक से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा मांगा। रामकिशन, अमित कुमार और सतबीर सिंह ने छात्र आंदोलन का समर्थन किया। छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की निष्पक्ष जांच मांगी। छात्राओं से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी हुई। वक्ताओं ने महंगी शिक्षा, रोजगार की कमी और दाखिलों में धांधली से युवाओं की परेशानी बताई। जनविरोधी नई शिक्षा नीति वापस लेने की भी मांग की गई।