फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ निवासी सक्षम शर्मा ने बनाए 86 रन

Fri, 24 Jul 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। फतेहाबाद और एचसीए-सी की टीम के बीच खेले गए अंडर-23 अंतर जिला प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच में एचसीए-सी की टीम ने वीजेडी मेथड से 30 रनों से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी फतेहाबाद टीम के खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने 86 रन बनाए।
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-ए में फतेहाबाद और एचसीए-सी की टीम के बीच अंडर-23 अंतर जिला प्रतियोगिता का लीग क्रिकेट मैच खेला गया। एचसीए-सी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीए-सी की टीम ने 45 ओवरों में सात विकेट पर 223 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिस कारण मैच को बीच में रोका गया। बाद में फतेहाबाद की टीम को 211 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियाें ने 114 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद कोई भी अच्छी साझेदारी नहीं मिली।
विज्ञापन

इस कारण फतेहाबाद की टीम 35.1 ओवरों में 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में सक्षम शर्मा ने 76 गेंदों में 9 चौकाें व चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। फतेहाबाद की टीम को अब तक लीग के चार मैचों में से एक में जीत व दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फतेहाबाद की टीम को अगला मैच 27 जुलाई को भिवानी की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें