बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में इको क्लब के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने छात्राओं को बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पेड़ लगाने की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं व पेड़ हमारी सांसें हैं।
इको क्लब प्रभारी प्रवेश दहिया ने बताया कि महाविद्यालय की बीए व बीकॉम की छात्राओं ने गांव आसौदा, जाखौदा, कानौंदा व लाइन पार की गलियों, खेतों, पार्कों व घरों में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि धरती पर पेड़ पौधों के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। इको क्लव की प्रभारी प्रवेश दहिया ने बताया कि महाविद्यालय की बीए व बीकॉम की छात्राओं ने गांव आसौदा, जाखौदा, कानौंदा व लाइन पार की गलियों, खेतों, पार्कों व घरों में पौधरोपण किया। छात्राओं ने संकल्प लिया की वे इन पौधों को पानी देकर व खाद डालकर इनकी देखभाल करेंगी।