फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रों ने रैली निकाल रेबीज के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
07 एडीवीटी फोटो नारनौल, रेवाड़ी (आरपीएस)
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ (वि)। बलाना स्थित आरपीएस कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंसेज की ओर से आरपीएस विद्यालय खातोद के प्रांगण में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने बताया कि जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन लेकर रेबीज के प्रति खतरे से समाज को जागरूक किया।
विज्ञापन

बच्चों ने मानव शृंखला भी बनाई। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमांशी, हंसिका, पार्थ, संध्या, हर्षित, हीरल, भाविका, सोनाली, नेहा, नव्या, ज्योति, जतिन वर्मा, गौरव, आरव राघव, हर्षिता, कार्तिका, आराध्या, खुशी, हिमांशु परिणीता विजेता रहे।
टेक्निकल सत्र में डॉ. आस्था नागपाल, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. राजेश पारिख, विशाल चौधरी और डॉ. रणबीर गोदारा ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस मौके पर सीईओ इंजी. मनीष राव, डिप्टी सीईओ कुनाल, डीन प्रो. के सृजन राव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें