-फोटो 64 : स्वर्ण पदक हासिल करने वाले योग संस्थान के साधक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। योगासन के तत्वावधान में सुखानंद फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं जिला योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बेरी स्थित लाला दयाराम तिगड़ानिया सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना व योग गुरु उज्ज्वल शास्त्री ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नोडल स्पोर्ट्स ऑफिसर जय कौशिक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में कविता, उज्जवल वत्स ,ममता, ऋतु, विनीत, अमित, सुनील, रीना व नसीब शामिल रहे। प्रतियोगिता में सेक्टर-6 स्थित उज्ज्वल योग संस्थान के विद्यार्थियों में शीतू चौधरी ने 28 से 35 आयु वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल किए और उन्होंने मात्र एक सप्ताह की योग अभ्यास में यह प्रदर्शन किया।
दूसरे प्रतिभागी अंकित ने अपने वर्ग 18 से 28 आयु में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वही 75 वर्षीय इंद्र सिंह ने अपने आगे ग्रुप में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंजलि ने 18 से 28 आयु वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल किए और वंश ने 18 से 28 पुरुष वर्ग में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया। 10 से 14 के ग्रुप में दक्ष ने भी एक स्वर्ण पदक और रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और आयोजन समिति ने आगामी आयोजनों के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि योग आनंदमय जीवन जीने की कला है। यह न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य देता है, बल्कि हमें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखता है।
-फोटो 64 : स्वर्ण पदक हासिल करने वाले योग संस्थान के साधक। विज्ञप्ति
-