03jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सीधे संवाद में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर के विद्यार्थी वर्चुअल जुड़े। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी 22 जिलों से एक-एक विद्यालय को शामिल किया गया था। शहीद रमेश कुमार मॉडल संस्कृति विद्यालय को इसमें शामिल किया गया।
विद्यार्थियों ने उत्सुकता से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने निबंध और कहानी वाचन प्रतियोगिता की वर्चुअल शुरुआत की जिसके बाद कहानी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार खन्ना, उप जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र, एफएलएन कोर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया, विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह, शिक्षक डॉ. प्रवीण खुराना, वरुण कुमार, सुदीप सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।