फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया

Fri, 25 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चल रहे हस्तशिल्प कला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्वयंसेवकों ने भगत सिंह एक विचार नाम से नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नाटक का सबसे आकर्षक दृश्य भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फांसी देने का रहा। स्कूल के इतिहास प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राकेश वत्स के मार्गदर्शन में यह छात्र, लघु नाटिका प्रतियोगिता में शामिल रहे हैं। जतिन, अतुल, मोहम्मद दानिश खान, विशेष, धीरज कुमार, दीपांंशु झा और रवि ने अपने अभिनय से एक महान क्रांतिकारी के जीवन और आदर्श को प्रस्तुत किया। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कल्चरल फेस्ट-2024 में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हस्तशिल्प कला मेला आयोजक सूर्यकांत बौंदवाल, नीरज बौंदवाल, गुरमीत सिंह, राजकुमार अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें