फोटो 55: बादली के राजकीय महाविद्वालय में एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करते छात्र।
बादली। राजकीय महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डाक्टर नवीन मलिक के नेतृत्व में विद्यार्थियों को फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया। एचआईवी एड्स व रक्तदान विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आनंद कादयान, प्राध्यापक और छात्र मौजूद रहे।