फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने दर्शल चैटबॉट गणित अभ्यास में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp14- झज्जर। विद्या​र्थियाें को सम्मानित करते। स्रोत- स्कूल
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों में गणित विषय की अभ्यास क्षमता बढ़ाने के लिए नवंबर 2025 से नियमित गणित अभ्यास करवाया जा रहा था। दार्शील चैटबॉट के माध्यम से कक्षा छठीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों को आईडी-पासवर्ड प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन

अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अधिकतम एवं सर्वाधिक सटीक प्रश्न हल करने के आधार पर विद्यालय एवं जिला स्तर पर शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। हर्ष का विषय है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय आजाद नगर के पांच विद्यार्थियों ने जिला स्तर के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इनमें प्रथम स्थान कक्षा सातवीं से अंशु, द्वितीय स्थान कक्षा सातवीं से रेणुका, चतुर्थ स्थान कक्षा सातवीं से कीर्ति, सातवां स्थान कक्षा छठीं से दीक्षा व आठवां स्थान कक्षा छठीं सं वंश ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित शीर्ष तीन विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर दार्शील टीम द्वारा सैमसंग मोबाइल फोन प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनमें से विद्यालय के 2 विद्यार्थियों को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यालय की गणित अध्यापिका प्रोमिला अहलावत को 10 हजार का अमेजन वाउचर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय मुखिया बिजेंद्र कुमार अहलावत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बिजेंद्र कुमार अहलावत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार परिश्रम कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने गणित अध्यापिका प्रोमिला अहलावत के मार्गदर्शन की विशेष सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें